फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: संगठन को मजबूती प्रदान करना है प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य

Fri, 20 Feb 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में वीरवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर की अध्यक्षता में किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, भिवानी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश गौड़ एवं जिला प्रभारी महेश चौहान ने संगठन को बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक और अधिक सुदृढ़ करने के लिए मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य संगठन को नई ऊर्जा, नए कार्यकर्ताओं और नई कार्यशैली के साथ मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से नए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। मुकेश गौड़ ने पंचपरिवर्तन एवं जिला प्रभारी महेश चौहान ने नवाचार विषय पर पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। मंच संचालन जिला महामंत्री व जिला प्रशिक्षण टोली संयोजक रविन्द्र शिलगर ने किया।
इस अवसर पर सुनीता दांगी, रामकिशन शर्मा, अधिवक्ता राष्ट्रदीप परमार, जगदीश राय फोगाट, जगदीश पूर्व सरपंच, अनिल बेरला, बलवान आर्य, कश्मिरी देवी, डॉ. संजीव मडि़या, किदारनाथ सरोहा, अमरदीप धारीवाल, रामफल फोगाट, मुकेश कटारिया आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें