फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में शिकायतकर्ता पक्ष को पंवार और किन्हा खाप समेत झज्जर बार एसोसिएशन का मिला समर्थन

Sat, 20 Jan 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के लघु सचिवालय में धरनास्थल पर मौजूद लोगों को संबोधित करते वक्ता। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। कथित फर्जी मुठभेड़ और 10 लाख की रिश्वत मामले में शिकायतकर्ता पक्ष का लघु सचिवालय में धरना शुक्रवार को 12वें दिन भी जारी रहा। दूसरी ओर पंवार खाप के 6 गांवों ने शुक्रवार को इस मामले पर पंचायत आयोजित की गई और इसके बाद मामला पंवार-12 के संज्ञान में लाया गया। शनिवार को पंवार खाप के 12 गांवों की बैठक आयोजित होगी। वहीं, शुक्रवार को धरनास्थल पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को धरनास्थल पर रेवाड़ी जिले से किन्हा खाप के प्रधान सुखबीर किन्हा भी अपने साथियों के साथ पहुंचे और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कठोर शब्दों में निंदा की। उन्होंने शिकायतकर्ता पक्ष और अधिवक्ता संजीव तक्षक से मामले की पूरी जानकारी ली और इसके बाद दो टूक शब्दों में कहा कि अगर पुलिस प्रशासन अब ज्यादती करेगा तो किन्हा खाप व वहां की अन्य खापें इसका डटकर विरोध करेंगी।
वहीं झज्जर बार एसोसिएशन से राजेन्द्र सोलंकी भी अपने अधिवक्ताओं की टीम के साथ धरनास्थल पर समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि झज्जर बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ता उनके साथ हैं और न्याय न मिलने तक वे हार नहीं मानेंगे। वहीं, शुक्रवार पंवार खाप-6 व 12 के पदाधिकारियों ने रानीला में बैठक आयोजित कर शिकायतकर्ता पक्ष को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन




ये रहे मौजूद
शुक्रवार को सुखबीर, राजसिंह, सूबेदार महेंद्र, संदीप, श्यामफूल, बस्तीराम, सरपंच प्रतिनिधि मंदौली बलजीत सिंह, अधिवक्ता सोमबीर चंदेनी, हुकम सिंह, सज्जन, सत्या लेघा, अधिवक्ता अनिल फौगाट, अधिवक्ता दीपक श्योराण, कांग्रेस नेता नितिन जांघू आदि धरनास्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें