चरखी दादरी। दादरी सीआईए स्टाफ ने पिस्तौल व 4 कारतूस की बरामदगी के मामले में आरोपी को सोमवार को प्रोडक्शन वारंट पर लिया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। आरोपी प्रवीण उर्फ काली रोहतक जिले के गांव रैनकपुरा का रहने वाला है और वह रोहतक जेल में बंद था।
दादरी पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 18 मई को सदर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल प्रदीप की टीम ने दादरी-घसोला रोड से सोनीपत जिला के सिलाना निवासी बाइक सवार नरेंद्र को गिरफ्तार किया था। उसके पास से अवैध पिस्तौल और 4 कारतूस बरामद हुए थे। आरोपी नरेंद्र को कोर्ट में पेश कर भिवानी जेल भेज दिया। आरोपी के खुलासे के आधार पर अब प्रवीण उर्फ काली को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की गई है।