फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: युवक का रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने का आरोपी काबू

Thu, 14 Aug 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जेल जाने से पहले सीआईए की गिरफ्त में जानलेवा हमला करने का आरोपी जयप्रकाश उर्फ जेपी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। माईकलां गांव निवासी युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले में सीआईए ने एक आरोपी को काबू किया है। उसकी पहचान नौरंगाबास राजपूतान निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी के रूप में हुई। पुलिस ने उससे वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद किया और इसके बाद कोर्ट के आदेश अनुसार उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 31 जुलाई को बाढड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली कि माईकलां निवासी नरेंद्र झगड़े में लगी चोटों के कारण दादरी नागरिक अस्पताल में भर्ती हुआ है। इस आधार पर पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए।
नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई की शाम करीब 6 बजे वो बाइक पर सवार होकर खेत से घर आ रहा था। रास्ते में पहाड़ के नजदीक एक सफेद रंग के कैंपर सवार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और हाथों में डंडे लिए कैंपर से नीचे उतरे और उस पर हमला कर दिया। घायल ने बताया कि हमलावरों में से छितरौली निवासी प्रदीप, कादमा निवासी सोनू बामल व नौरंगाबास राजपूतान निवासी जयप्रकाश को वो पहचान गया जबकि अन्य को वो नहीं जानता। नरेंद्र ने बताया था कि हमलावर उसका मोबाइल, डीएल और 3200 रुपये छीन ले गए।
विज्ञापन

उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। वहीं, पुलिस को घायल का मोबाइल, डीएल और 150 रुपये होटल के पास गिरे मिले थे। मंगलवार को एएसआई जगजीत की टीम ने आरोपी जयप्रकाश को काबू किया और बुधवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें