चरखी दादरी। हरियाणा सेपक टकरा एसोसिएशन के तत्वावधान में दादरी जिले में पहली बार 23वीं सीनियर हरियाणा राज्य सेपक टकरा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 10 व 11 अक्तूबर को बिरही कलां स्थित स्कोलर वर्ल्ड स्कूल में होगी।
यह जानकारी अमेच्योर सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ दादरी के प्रधान मास्टर संत कुमार और स्कूल निदेशक बिजेंद्र सांगवान ने संयुक्त रूप से दी। एसोसिएशन के महासचिव सुनील बंगालिया और सह सचिव एवं चेयरमैन, रेफरी आयोग, हरियाणा सेपक टकरा एसोसिएशन दशरथ रंगा ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
इसमें प्रदेश के करीब 20 जिलों की पुरुष और महिला टीमों के पहुंचने की संभावना है। प्रतियोगिता के दौरान आगामी सीनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा प्रतियोगिता के लिए हरियाणा टीम का चयन भी किया जाएगा।
खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था
कोषाध्यक्ष शमशेर सिंह रंगा ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन सहित अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। हरियाणा सेपक टकरा एसोसिएशन की कोर कमेटी के सदस्यों ने प्रतियोगिता स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा भी लिया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष सतपाल मेच्चू, सुनील कुमार यादव, कार्यकारी सदस्य अनिल सांगवान, कप्तान सिंह पुनिया, अन्नत कुमार सरोहा, कोच दीपक, साहिल, सोनू, हर्ष, अन्नू डोहकी, हरिश्चंद्र, संयम रासीवास, जितेश बिरही कलां, राकेश, अशोक छप्पार, द्रविड़, प्रवींद्र मानकावास सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।