फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 3 जलघरों के टेंडर की प्रक्रिया पूरी, बढ़ाई जाएगी जल भंडारण क्षमता

Sun, 22 Jun 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 बिगोवा जलघर में बनाया गया भंडारण टैंक। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला के गांव लोहरवाड़ा, बिगोवा व भागेश्वरी में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से जलघरों का अपग्रेडेशन किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और जल्द ही एजेंसी को कार्य आवंटित का धरातल पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि तीनों गांवों के जलघर काफी पुराने हो चुके हैं और इनकी जल भंडारण क्षमता भी आबादी के अनुसार कम है। अगर अधिक जल का भंडारण हो तो लंबे समय तक आपूर्ति चल पाएगी, लेकिन टैंक छोटे होने के कारण ट्यूबवेल मिक्स पानी की आपूर्ति करनी पड़ती है।
अब जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से तीनों जलघरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है और इसके अनुसार ही विभाग ने टेंडर ने लगा दिए हैं। अब जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा और एजेंसियों को कार्य आवंटित कर अपग्रेडेशन का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को कहना है कि एक माह में विभाग कार्य शुरू कर देगा और इसके के लिए अन्य औपचारिकताएं भी पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें