फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आधा डिग्री और गिरा तापमान, आज से मौसम में बदलाव

Tue, 13 Oct 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मौसम मंगलवार को भी परिवर्तनशील बना रहा। इसके चलते तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। सुबह जहां तापमान में गिरावट आ रही है वहीं दिन में धूप खिली रहने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री था। जो मंगलवार का आधा डिग्री कम होकर 19 पर आ गया। वहीं दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

सोमवार को दिन का तापमान 32.4 डिग्री था। जो मंगलवार को करीब 1 डिग्री की वृद्धि के साथ 33.3 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि दिन में हवा चलती रहने से मौसम सुहावना बना रहा। बुधवार से मौसम में फिर से बदलाव की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि लगातार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय से 14 से 16 अक्तूबर के दौरान मौसम में बदलाव आएगा और बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। हालांकि ये पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा ताकतवर नहीं है। इस कारण बारिश की संभावना कम ही है। किंतु मौसम में बदलाव से दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें