फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रात में बूंदाबांदी होने से गिरा तापमान

Fri, 21 Feb 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में बुधवार रात बूंदाबांदी हुई जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। सुबह 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पूर्वी हवाएं चलीं। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया जबकि बुधवार को अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री था।
विज्ञापन

मौसम में बुधवार देर शाम से ही बदलाव आ गया था। शाम को 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पूर्वी हवाएं चलीं। गरज के साथ बूंदाबांदी हुई जिससे मौसम में बदलाव आ गया। सुबह मौसम साफ हो गया। बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान दो डिग्री और न्यूनतम चार डिग्री नीचे गिरा है। किसान लीलाराम और रामअवतार का कहना है कि अगर पांच मिमी बारिश भी हो जाती तो रबी की सभी प्रकार की फसलों के लिए फायदा होता, फसलों का पकाव ठीक प्रकार से हो जाता है। यह फसलों के पकाव का समय है। किसानों का कहना है कि तापमान अचानक नहीं बढ़ना चाहिए। तापमान संतुलित बने रहने में ही सबका फायदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें