फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एक डिग्री लुढ़का तापमान, फिर भी उमस से लोग रहे परेशान

Sat, 28 Jun 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में शुक्रवार को मौसम साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली। वीरवार के मुकाबले अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़का, लेकिन बावजूद इसके उमस ने लोगों को परेशान किया। दिन का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान तो स्थिर रहा जबकि अधिकतम एक डिग्री लुढ़क कर 36 डिग्री पहुंच गया। दोपहर बाद 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली जबकि नमी की मात्रा 65 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो शनिवार से सोमवार तक जिले में बूंदाबांदी होने की संभावना है और तीन से चार दिन में अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री गिर सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें