फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सामूहिक दुष्कर्म कर किशोरी को खिलाया जहर, हालत नाजुक

Fri, 26 Jul 2024 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव की बणी में मंगलवार शाम को किशोरी (16) से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को जहरीला पदार्थ खिलाकर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


बाढड़ा के डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम झोझूकलां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। उन्होंने बताया कि पुलिस के पास पहुंची शिकायत के अनुसार किशोरी शाम को शौच के लिए गांव की बणी में गई थी। इसी दौरान तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने उसे जहरीला पदार्थ खिलाया और वहीं छोड़कर फरार हो गए। डीएसपी ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। उसका उपचार पीजीआई रोहतक में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक किशोरी की हालत नाजुक है। वहीं, इस मामले में बाल कल्याण समिति भी अपनी रिपोर्ट तैयार करने में जुटी हुई है।





पीड़िता पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन है। झोझूकलां थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। - भारत भूषण, डीएसपी, बाढड़ा (चरखी दादरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें