फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अध्यापक संघ ने उठाई पुस्तकें सीधे स्कूल भेजने की मांग

विज्ञापन
बीईओ कार्यालय में अधिकारियों से मिलने पहुंचा शिक्षकों का शिष्टमंडल।
विज्ञापन
चरखी दादरी। विभिन्न विषयों व समस्याओं के लिए शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल बौंदकलां खंड शिक्षा अधिकारी से मिला। राजकीय अध्यापक संघ 70 के प्रतिनिधिमंडल ने खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला फौगाट व बीआरसी रामचंद्र के समक्ष अध्यापकों की समस्याएं रखीं। साथ ही सरकार व विभाग की तरफ से छात्रों को दी जाने वाली पुस्तकों के वितरण को लेकर भी बातचीत हुई। अध्यापक संघ नेताओं ने मांग उठाई कि पुस्तकों को सीधा संबंधित विद्यालयों में भेजा जाए, जिससे इनका जल्दी वितरण संभव हो।
विज्ञापन

राज्य उपप्रधान जगमेंद्र छिल्लर ने अधिकारियों को बताया कि अध्यापकों की लंबे समय से मेडिकल व एसीपी से संबंधित मांगे लंबित हैं। अनेक बार लिखित व मौखिक तौर पर विभाग व आला अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अध्यापक संघ का यही प्रयास है कि राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले प्रत्येक विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास किया जा सके जिससे वे आगे चलकर समाज व देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने समस्याओं का जल्द हल करवाने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने जल्द ही समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान जिला प्रधान संजय फौगाट व ब्लॉक प्रधान जिले सिंह पिलानिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें