फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शिक्षकों ने ली निष्पक्ष होकर मतदान करने की शपथ

Sat, 24 Feb 2024 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 गांव झोझूकलां में आयोजित मतदाता जागरूक कार्यक्रम में शामिल शिक्षक व अन्य। 
विज्ञापन
झोझूकलां। नेहरु युवा केंद्र और ग्रामीण विकास मंडल की ओर से झोझूकलां में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीण विकास मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र यादव व सचिव मास्टर सुनील तिवाला के नेतृत्व में मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने निष्पक्ष होकर अपने मतदान करने की शपथ ली।
विज्ञापन

इस अवसर पर विकसित भारत, श्रेष्ठ भारत जागरूक मतदाता विषय पर विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई। विचार गोष्ठी में प्राचार्य परमेंद्र चित्तौड़िया व सचिव मास्टर सुनील तिवाला ने विचार प्रकट किए। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता राजेंद्र यादव ने की। मास्टर सुनील ने कहा कि हमें ऐसे प्रतिनिधियों के पक्ष में मतदान करना चाहिए जो विकसित भारत के सपने को साकार करने वाले हों। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ने से लोकतंत्र मजबूत होगा। लोकतंत्र में सर्वाधिक मतदान बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।
राजेंद्र यादव ने विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मतदान के प्रयोग से लोकतंत्र के खोट को मिटाना है। जन-जन को समझना है। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य कविता, सुरेंद्र आर्य, मास्टर संजू, रवि चरखी, संदीप चित्तौड़िया, भीम सिंह, मनीता देवी, गीता देवी ,अंजू देवी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें