फोटो 18- डीईओ के साथ मांगों के समर्थन में चर्चा करता अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने जिला प्रधान संजय शास्त्री के नेतृत्व में बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों ने अध्यापकों के मेडिकल, एसीपी, एलटीसी के लंबित केस शीघ्र निपटाए जाने की मांग रखी।
इसके अलावा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों व एमडीएम कार्यकर्ताओं का बजट जारी करवाने की मांग भी रखी। अध्यापकों से किसी भी प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्य न करवाए जाने व ऑनलाइन डायरी लिखने जैसे आदेशों को वापस लिए जाने की भी मांग भी उठाई।
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इन मांगों का एक सप्ताह में निपटारा कर दिया जाएगा। संबंधित मांगों को मुख्यालय भेज दिया जाएगा। इस दौरान राज्य उप महासचिव विजय लांबा, रामपाल रामबास, जिला वरिष्ठ उपप्रधान किरण बाला, सहसचिव धर्मेंद्र सिंह, दादरी खंड प्रधान अनिल फोगाट, बौंदकलां खंड प्रधान तनवीर सिंह, खंड कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार शास्त्री, सुदेश आदि मौजूद रहे।