फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाल वाटिकाओं में खेल-खेल में मिलेगी बच्चों को शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण शुरू

Wed, 04 Dec 2024 01:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्राथमिक भवन में मंगलवार को निपुण हरियाणा मिशन के तहत बाल वाटिकाओं के शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इसमें जिले के प्राथमिक स्कूलों से 209 शिक्षक शामिल हुए। एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर संदीप कुमार ने बताया कि शिविर का शुभारंभ डीईईओ नवीन नारा ने किया। उन्होंने सभी से प्रशिक्षण के दौरान पूरी विधि सीखने आग्रह किया। दादरी व बौंदकलां खंड के शिक्षकों के लिए तीन कमरों में शिविर लगाया गया। सुबह 9 बजे शिविर शुरू किया गया।
वहीं, बाढड़ा खंड के लिए कस्बा स्थित राजकीय स्कूल में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इनमें प्रत्येक स्कूल से एक-एक शिक्षक पहुंचे। हर सत्र के लिए दो-दो एमटी तैनात हैं। विभाग की ओर से इन एमटी को करनाल व कुरुक्षेत्र में ट्रेनिंग दी गई थी। अब पांच दिन में एमटी शिक्षकों को विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए नई विधि का प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

पहले दिन शिक्षकों को जानकारी दी गई कि बच्चों को स्कूल के बजाय खेल के माध्यम से पढ़ाया जाए। इससे उनमें स्कूल का डर नहीं रहेगा और वे प्रतिदिन स्कूल आएंगे। साथ ही गलती होने पर किसी भी बच्चे को धमकाने के बजाय उसे आराम से समझाएं। इससे वह जल्द समझेगा और उसकी पढ़ाई में भी रुचि बढ़ेगी। खेल माध्यम से सिखाने पर बच्चों को पढ़ाई भी याद रहेगी। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्राथमिक कक्षाओं के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन

जिले में एक साल से प्राथमिक स्कूलों में बाल वाटिकाओं का संचालन किया जा रहा है। अब शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल विधि के बजाय खेल व अन्य प्रकार की गतिविधियां शामिल की गई हैं। इसके लिए शिक्षकाें को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यार्थियों को खेल की छूट और पढ़ाई का दबाव न बनाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें