फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आठ दिन से सूखे नल, तीन वार्डों के 10 हजार लोग टैंकर के भरोसे

विज्ञापन
दादरी स्थित जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के वार्ड 11, 12 और 13 में पिछले 8-10 दिन से पेयजल की आपूर्ति नहीं आ रही है। इस कारण स्थानीय निवासियों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को मजबूरन पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। पानी की सप्लाई न आने से 10 हजार लोग सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों का कहना है कि जब सर्दी के समय ये हाल है तो गर्मी के दिनों में क्या होगा। जनस्वास्थ्य विभाग दावे कर रहा है कि लोगों को किसी तरह की पानी की कमी नहीं है जबकि हकीकत में स्थिति इसके विपरीत है। पिछले 10 दिन से पानी की आपूर्ति नहीं मिल रही है। इस कारण उन्हें पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। यह उन पर आर्थिक भार बढ़ा रहा है।
स्थानीय निवासी विजय, बिजेंद्र मिस्त्री, सुंदर, सुमन, न्याहली, धनपत, धर्मपाल आदि का कहना है कि जब से उनकी सप्लाई कपूरी जलघर से की है तब से उनकी तरफ यही स्थिति है। कोई भी जिम्मेदार देखने वाला नहीं है। उनको समझ ही नहीं आ रहा कि वे किसके सामने अपना दुख-दर्द रखें। विधायक और सांसद दोनों ही सत्तारूढ़ पार्टी के हैं। इसके बाद भी ठंड के इस मौसम में जलसंकट बना हुआ है।
विज्ञापन

परेशान लोगों ने बयां किया अपना दर्द
पिछले 8 से 10 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। ऐसे लगता है जैसे शहर को कोई देखने वाला नहीं है। पानी की सप्लाई नहीं आने से मजबूरन उनको पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।- विजेंद्र मिस्त्री, निवासी, वार्ड 12
पानी का टैंकर 700 से 800 रुपये का आ रहा है। ऐसे में कब तक पानी के टैंकर मंगवाकर अपना काम चलाएंगे। उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे बार-बार पानी का टैंकर मंगवा सकें।- सुंदर, निवासी वार्ड 13
पानी संचय के लिए घर में रखी टंकियां भी खाली हो चुकी हैं। कोई जिम्मेदार देखने वाला भी नहीं है। ठंड के मौसम में पानी की इतनी जरूरत नहीं होती उसके बाद लोग प्यासे हैं।- मामन, खटीकान मोहल्ला
पीने के लिए आरओ वाले के पास कैंपर भरवाने पड़ रहे हैं। पानी की सप्लाई क्यों नहीं आ रही है इसका भी पता नहीं चल पा रहा और न ही विभाग की तरफ से टैंकर भेजे जा रहे। - मंगत, निवासी वार्ड 13
वर्सन :
जेई धीरेंद्र सांगवान से 3-4 दिन पूर्व पानी न आने की शिकायत की थी, तब उन्होंने कहा कि बिजली का कोई फॉल्ट आया हुआ। उसके ठीक होते ही पानी सप्लाई नियमित कर दी जाएगी, लेकिन उसके बाद भी 4 दिन बीत चुके हैं तब भी पानी की सप्लाई नहीं हुई है। फिर अपने स्तर पर पता किया तो पता चला कि कपूरी जलघर में पानी ही नहीं है।- -विकास डाबला, वार्ड 12 पार्षद प्रतिनिधि
वर्सन :
जनस्वास्थ्य विभाग में पानी न आने की शिकायत की थी। उस दौरान अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि कपूरी जलघर में कुछ काम चल रहा है। 1-2 दिन में पानी की आपूर्ति नियमित हो जाएगी। - कुलदीप सैनी, वार्ड 13 पार्षद।
-
वर्सन :
कपूरी जलघर की मोटर में कुछ फॉल्ट आ गया था। इसके अलावा नहर में 15 दिन पानी आना था लेकिन वह भी दो ही दिन आया। हालांकि विभाग के पास पानी की राशनिंग होती है। नहर आ चुकी है, पानी सप्लाई जल्द ही बहाल कर दी जाएगी। - मोहनलाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें