फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पिता का नाम लेकर पहले महिला से फोन-पे पर डलवाए 10 हजार, फिर 40 हजार और निकाले

Fri, 05 May 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पिता का नाम लेकर शहर निवासी एक महिला से साइबर ठग ने पहले दस हजार रुपये फोन-पे करवाए। इसके बाद उसके खाते से 40 हजार रुपये और निकाल लिए। 50 हजार की धोखाधड़ी का शिकार हुई महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 18 निवासी हेमलता ने बताया कि एक मई को रात साढ़े 12 बजे उसके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। जब उसने फोन उठाया तो एक व्यक्ति ने कहा कि उसके पिता का फोन खराब हो गया और उन्हें तत्काल दस हजार रुपयों की जरूरत है।
महिला ने बताया कि इसके बाद उसने बताए नंबर पर फोन पे के जरिये रुपये भेज दिए। उसने बताया जब उसने अपने पिता से इस संबंध में बात की तो उन्होंने ऐसा कोई फोन करवाने से इनकार कर दिया। महिला ने बताया कि जब उसने अपना अकाउंट चेक किया तो उसमें से 40 हजार रुपये और निकले मिले। पीड़िता ने बताया कि साइबर अपराधी ने उसके साथ कुल 50 हजार की ठगी की है। हेमलता ने बताया कि अब भी साइबर ठग उसे बार-बार कॉल करके परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें