फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: घायल व्यक्ति को तुरंत पहुंचाएं अस्पताल, राहवीर योजना के तहत मिलेगा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। केंद्र सरकार की राहवीर योजना को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने हरियाणा में लागू किया गया है। इस योजना के तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर (एक घंटे के भीतर) अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को 25 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य हादसे के दौरान घायल हुए इंसान को समय पर मदद करने के लिए आमजन को प्रोत्साहित करना है। यह जानकारी उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने दी।
उन्होंने बताया कि मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम 2019 की धारा 134-ए और भारत सरकार की 29 सितंबर 2020 की अधिसूचना के तहत राहवीर को कानूनी संरक्षण भी मिलेगा। सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वाले को सात दिन के अंदर 25 हजार रुपये इनाम और प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा। अगर एक से अधिक व्यक्ति मदद करते हैं तो इनाम की राशि समान रूप में बांटी जाएगी। प्रशस्ति-पत्र सभी को दिये जाएंगे। एक व्यक्ति साल में पांच बार यह पुरस्कार ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राहवीर को देनी होगी ये जानकारी

डाॅ. नागपाल ने बताया राहवीर को अपना नाम, मोबाइल नंबर, घटनास्थल का विवरण और बैंक खाता डिटेल देनी होगी। जिस पुलिस थाना क्षेत्र में दुर्घटना हुई उसका प्रमाण पत्र और जिस अस्पताल में भर्ती करवाया उसका प्रमाण पत्र भी लगाना होगा। जिला स्तर पर मूल्यांकन कमेटी में चार अधिकारी होंगे, जिसमें उपायुक्त अध्यक्ष, डीटीओ-कम-आरटीए सचिव, एसपी सदस्य व सीएमओ या एसएमओ सदस्य रहेंगे। मूल्यांकन कमेटी की सिफारिश के पश्चात परिवहन विभाग की ओर से सात दिन के अंदर राहवीर के खाते में रुपये भेज दिए जाएंगे। राहवीर योजना की समय सीमा 31 मार्च 2026 तक रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें