फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गर्मी एवं लू से बचाव के लिए बरतें सावधानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने लोगों से गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है। उन्होंने सभी प्रमुख विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे सरकार के निर्देशानुसार लोगों को जागरूक करें ताकि नागरिक अत्यधिक गर्मी के प्रकोप से अपना बचाव कर सकें। उन्होंने कहा है कि दिन प्रतिदिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


आपदा एवं प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग, बिजली, शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और पशुपालन विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की जा चुकी है। लोगों को विभागों की एडवाइजरी की जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस एडवाइजरी के बारे में जागरूकता अभियान चलाएं।



उपायुक्त ने गर्मी के चलते अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य व जिले में गर्मी की लहर की स्थिति पर नजर रखें। लू के दुष्प्रभावों को कम करने के हरसंभव प्रयास करें। गर्मी की लहर से संबंधित प्रतिकूल प्रभावों से बचने के लिए जनता को जागरूक करना भी जरूरी है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए है कि शिशुओं, पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं और वृद्ध लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि उन्हें गर्मी के प्रकोप से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें