फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: झांकियों से दिया सामाजिक आडंबरों से दूर रहने का संदेश

Mon, 05 Jun 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। महान संत कबीरदास की जयंती पर रविवार शाम शहर में शोभायात्रा निकाली गई। कबीर नगर से शोभायात्रा शुरू हुई और यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभा यात्रा के दौरान समाज सुधारों पर आधारित शिक्षाप्रद झांकियां निकाली गईं। झांकियों के माध्यम से समाज में समरसता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

झांकियों के जरिये कबीर के दोहे- ढाई आखर प्रेम के पढ़े सो पंडित होई के माध्यम से आपसी प्रेमभाव एवं ज्ञान प्राप्ति का संदेश दिया गया। इसके अलावा समाज में व्याप्त बाह्य आडंबरों से दूर रहने की अपील की गई। कबीर के दोहों में उल्लिखित माया महाठगिनी की उक्ति पर आधारित झांकी के माध्यम से माया के जाल में न पड़ने का संदेश दिया गया। इस दौरान बेटी बचाओ का भी संदेश दिया गया। शोभायात्रा के दौरान कबीर की वाणी का वाचन भी किया गया।
दूसरी ओर यात्रा के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। खास बात ये रहे कि यात्रा निकालने के दौरान ट्रैफिक जाम भी नहीं हुआ और यातायात व्यवस्था सुचारू रही। शहरवासियों ने यात्रा का स्वागत किया और इसमें शामिल लोगों के लिए छबील लगाकर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन


यहां से होकर गुजरी यात्रा
कबीर युवा संगठन की ओर से आयोजित शोभायात्रा कबीर नगर से शुरू होकर राजकीय स्कूल, परशुराम चौक, लाजपतराय चौक, दिल्ली रोड आदि भागों से गुजरी। नगर परिक्रमा के बाद यात्रा वापस कबीर नगर पहुंची और वहां समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें