फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी कर जताया रोष

Sat, 03 Aug 2024 06:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को भी जारी रहा धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने नियमित करने की मांग व बकाया मानदेय जारी करवाने के लिए शुक्रवार को भी बीडीपीओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। बीडीपीओ मनोज कुमार ने धरना स्थल पर पहुंच कर कर्मचारियों को आश्वासन दिया। इस पर सफाई कर्मचारियों ने सोमवार तक समाधान करने की बात पर धरना स्थगित कर दिया।
सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष सुमेर मांढ़ी की अध्यक्षता में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए प्रधान संजय जीतपुरा ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण सफाई कर्मचारियों को बार-बार धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। ईपीएफ सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

बीडीपीओ मनोज कुमार ने धरना स्थल पर पहुंच कर आश्वासन दिया कि सोमवार तक सभी का बकाया मानदेय व अन्य मांगों का समाधान करवा दिया जाएगा। ब्लॉक प्रधान संजय ने कहा कि सोमवार तक समाधान नहीं हुआ तो मंगलवार से फिर धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर सुरेश जेवली, रमेश हुई, सुमेर सिंह डांडमा, मनफूल सिंह भांडवा, राजेंद्र सिंह, बिमला, रोशनी देवी, सुनिता, शर्मिला, बिमला, सुरेश, सुरजमुखी, रोशनी, साहबकौर, राजोदेवी आदि मौजूद रहीं।



फोटो - 17
बाढड़ा बीडीपीओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठे ग्रामीण सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें