इस खबर को कचरे वाली खबर के साथ लगाएं
माई सिटी रिपोर्टर
चरखी दादरी। शहर के लोगों को गंदगी से निजात दिलाने के लिए अब रात के समय भी सफाई व्यवस्था शुरू होगी। नगर परिषद ने इस बारे में टेंडर लगा दिया है।
नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके बारे में टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। टेंडर खुलने के बाद शहर में रात के समय ही सफाई कार्य शुरू हो जाएगा। इससे लोगों और दुकानदारों को सुबह के समय गंदगी के ढेर नहीं लगे मिलेंगे। बक्शीराम सैनी ने दुकानदारों व आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे नगर परिषद के इस काम में सहयोग करें और कूड़ा-कचरा को इधर-उधर न फेंके। कचरे को डोर-टू-डोर आने वाली गाड़ी में ही डालें।
फोटो- 25- बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद