फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बच्चों को कराया सूर्य नमस्कार का अभ्यास

Mon, 20 Jan 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। हरियाणा योग आयोग, आयुष विभाग की ओर से ग्राम हड़ौदी में बच्चों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। योग शिक्षक जोगेंद्र ने बताया कि योग से बढ़कर कोई ऐसी क्रिया नहीं है जो शरीर के विकारों को दूर कर सके। हमें शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित रूप से योग व प्राणायाम करने चाहिए।
विज्ञापन

तनाव, डिप्रेशन शरीर को लचीलापन, पाचन क्रिया में सुधार, रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने के लिए सूर्य नमस्कार सर्वोत्तम योग है। कार्यक्रम में 12 आसनों को मंत्रोच्चारण के साथ कराया गया। जोगेंद्र सिंह ने बताया कि सूर्य नमस्कार मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूत बनाता है। सूर्य नमस्कार से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। इस अवसर पर गांव के सरपंच सुनील कुमार ने कहा कि महान वही बनता है जो अपना कार्य समय से करता है और अपने स्वास्थ्य को ठीक रखता है। इस दौरान कमल सिंह, धर्मवीर फौजी, जंगवीर चांदनी, ओमप्रकाश हड़ोदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें