गांव पंचगावां में विधायक उमेद पातुवास काे गदा भेंटकर अभिनंदन करते क्षेत्र के सरपंच। स्रोत : स्वयं
सरपंच एसोसिएशन ने पंचगावां में विधायक का किया अभिनंदन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। विधायक उमेद पातुवास ने गांव गोपी, पंचगावां आदि का दौरा किया। कार्यक्रम में सरपंच एसोसिएशन व भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने विधायक को गदा भेंटकर अभिनंदन किया। विधायक ने गांव गोपी में गली के रास्ते को पक्का करने व श्मशान घाट के शेड निर्माण का शिलान्यास किया।
विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास के लिए बड़ा बजट खर्च कर रही है। विकास की नई तस्वीर बनेगी। गांव गोपी के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए फिरनी से श्मशान घाट तक पक्के रास्ते का निर्माण होगा।
भाजपा सरकार विकास और सुविधा के लिए निरंतर प्रयासरत है। आने वाले समय में गांव गोपी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य जारी रहेगा।
उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील हड़ौदी, सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष शमशेर पंचगावां, सरपंच कुलबीर श्योराण, चंद्रपाल सांगवान, अजय भांडवा, प्रेम चांदोलिया, हवा सिंह सनवाल, सतपाल श्योराण, देवराज, राहुल आदि मौजूद रहे।