फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: साइबर सेल ने मालिकों को सौंपे गुम हुए 7 लाख के 21 मोबाइल

Tue, 09 Jul 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अपने कार्यालय में मोबाइल फोन मालिकों के साथ पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ। स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। तीन माह में गुम हुए मोबाइल फोन में से 21 काे साइबर सेल ने बरामद कर लिया है। इनकी कीमत करीब सात लाख रुपये है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने अपने कार्यालय में मालिकों को मोबाइल सौंपे। मोबाइल पाकर मालिकों के चेहरे खिल उठे।

एसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि साइबर सेल अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभा रही है। साइबर सेल प्रभारी हेड कांस्टेबल योगेश की टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर अप्रैल से जून तक गुम हुए करीब 7 लाख की कीमत के 21 माेबाइल फोन को सीईआईआर पोर्टल से ट्रेस कर बरामद किए हैं। इसके बाद मालिकों को सूचित कर कार्यालय बुलाकर मोबाइल उन्हें सुपुर्द किए गए।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि साइबर सेल ने 2024 में अब तक करीब 12 लाख रुपये के गुम 36 मोबाइल फोन ट्रेस करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि सीईआईआर पोर्टल की खासियत ये है कि इस पर शिकायत रजिस्टर्ड करने के बाद मोबाइल का आईएमईआई ब्लॉक हो जाता है और मोबाइल ट्रेस होने बाद शिकायतकर्ता को सूचना दे दी जाती है।
विज्ञापन



मोबाइल गुम होने पर नंबर करवाएं बंद
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि मोबाइल फोन को सुरक्षित रखें। मोबाइल फोन अगर गुम हो जाता है तो तत्काल अपना नंबर बंद करवा दें और निकटवर्ती थाना पुलिस को तुरंत सूचित करें। इससे आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति मिले मोबाइल का गलत इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें