फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मटका दौड़ में सुखवंती, 400 मीटर दौड़ में भावना बनी विजेता

Sat, 02 Nov 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- दिवाली व एकता दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत की ओर से बिलावल गांव में आयोजित की गईं खेल स्पर्धाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव बिलावल स्थित राजकीय स्कूल खेल मैदान में दीपावली पर्व और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर ग्राम पंचायत की ओर से दौड़ स्पर्धा करवाई गई। इसमें युवाओं के लिए सामान्य जबकि महिलाओं के लिए मटका दौड़ आयोजित की गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सरपंच अनिल कुमार ने शिरकत की। स्पर्धा में कोच नसीब का मार्गदर्शन रहा। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 आयुवर्ग में लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। लड़कों के अंडर-14 आयुवर्ग में 1500 मीटर दौड़ में नितिन, 400 मीटर में रोहित, 200 मीटर में रोहित कुमार और 100 मीटर में हर्ष ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी। वहीं, अंडर -17 आयुवर्ग में 1500 मीटर में मनित, 400 मीटर में इशांत, 200 मीटर में ललित और 100 में ऋषि पहले स्थान पर रहा। लड़कियों ने केवल 400 मीटर में ही भाग लिया। इसमें भावना ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके बाद महिलाओं की मटका दौड़ करवाई गई। इसमें सुखवंती ने पहला, लक्ष्मी ने दूसरा और सावित्री ने तीसरा स्थान प्राप्त कर मटके का संतुलन दिखाया। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 2100 रुपये, द्वितीय को 1100 और तृतीय स्थान पाने वाले को 500 रुपये इनाम दिया गया। सरपंच अनिल कुमार ने विजेताओं को इनाम राशि देकर सम्मानित किया।
अंत में ग्राम पंचायत की ओर से कोच नसीब, पवन, असीन, धर्मेंद्र और हरपाल आर्य को स्पर्धा संचालन के लिए स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
- - आयोजन में ये भी रहे मौजूद
आयोजन में सोम, पवन, धर्मेंद्र, प्रदीप, जयचंद, सूबेसिंह, बलबीर, धर्मपाल, सतपाल, महाबीर, राममेहर, साधुराम समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो- 02
बिलावल में विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते ग्राम पंचायत सदस्य। संवाद

फोटो- 03
गांव बिलावल में मौजूद प्रतिभागी व पंचायत सदस्य। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें