फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पहलवान सुजीत का अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन

Sun, 05 Oct 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पहलवान सुजीत कलकल।
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव इमलोटा निवासी पहलवान सुजीत कलकल यूरोप के सर्बिया में 20 से 27 अक्तूबर तक होने वाली अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे। जिला कुश्ती संघ के सचिव योगेश इमलोटा ने बताया कि लखनऊ में अंडर- 23 आयुवर्ग वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए ट्रायल हुए थे।
विज्ञापन

इसमें भाग लेते हुए सुजीत ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में अपनी चुनौती रखी। सुजीत ने सर्विसेज के पहलवान मोहित को 10-0 से हराकर सर्बिया में होने वाली चैंपियनशिप का अपना टिकट पक्का किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें