फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में प्रवासी श्रमिक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मूलरूप से राजस्थान निवासी और फिलहाल शहर के चंपापुरी क्षेत्र में रहने वाले एक प्रवासी श्रमिक ने शुक्रवार रात घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। सिटी थाना पुलिस ने शनिवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार राजस्थान के चुरु जिले के गांव बैरासर निवासी श्रीकांत (20) श्रमिक था। वह चंपापुरी की लगी नंबर आठ में रहता था। शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में उसने फांसी लगा ली। मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने देर रात ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया और शनिवार सुबह कागजी कार्यवाही पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता चल नहीं पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें