चरखी दादरी। उचित मूल्य की रिक्त दुकानों के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्र लाभार्थियों एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने और जमीनी स्तर पर सार्वजनिक सेवाओं की वितरण प्रणाली को अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सरल पोर्टल पर डिपो लाइसेंस जारी करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
इच्छुक एवं पात्र आवेदक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से 10 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। डिपो लाइसेंस के आवंटन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि आवेदकों की सुविधा के लिए रिक्त उचित मूल्य की दुकानों का जिलावार एवं ग्रामवार विवरण भी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट व संबंधित जिला प्रशासन की वेबसाइटों पर अपलोड किया गया है ताकि इच्छुक आवेदक उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी प्राप्त करके अंतिम तिथि 10 नवम्बर तक आवेदन कर सकें।