फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विद्यार्थियों को नशा, साइबर अपराध व महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Thu, 13 Aug 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी के मार्गदर्शन में बुधवार को गांव मेहराना स्थित राजकीय स्कूल और हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी एसआई नरेंद्र सिंह, एएसआई राहुल फौगाट और दुर्गा शक्ति टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा और डायल-112 आपातकालीन सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

एसआई नरेंद्र सिंह और एएसआई राहुल फौगाट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, अपने भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने और दूसरों को भी इस बुराई के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
दुर्गा शक्ति टीम ने छात्राओं को महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित कानूनी अधिकारों और आत्मरक्षा के महत्व की जानकारी दी। टीम ने कहा कि किसी भी प्रकार की प्रतिकूल स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस की सहायता लेनी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने और सोशल मीडिया का सुरक्षित और जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें