असावरी में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। स्रोत: विभाग
फोटो 10
असावरी में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। स्रोत : विभाग
झोझूकलां। साइबर थाना पुलिस टीम ने बुधवार को साइबर जागरूकता अभियान चलाया। असावरी स्थित डीएसएम स्कूल में आयोजित मुहिम के तहत विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। साइबर थाना पुलिस टीम की अगुवाई अंकित पूनिया ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए। साथ ही परिजनों व परिचितों को भी इस संबंध में जागरूक करने की अपील की। संवाद