फोटो- 23
महिला महाविद्यालय झोझूकलां में महिला दिवस पर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करते हुए। स्रोत : संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। महिला महाविद्यालय झोझूकलां में महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता पंकज साहजवानी रहे।
उन्होंने महिला कर्मियों को बताया कि हमें अपनी आय को बचत करने के बाद विभिन्न अवसरों में निवेश करना चाहिए। निवेश में मिलने वाला लाभ सदैव महंगाई दर से अधिक होना चाहिए, तभी निवेश जिंदगी के प्रत्येक पड़ाव पर लाभदायक सिद्ध होता है। अगर महिलाएं पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर होंगी तो देश की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।
कार्यक्रम में छात्राओं के लिए हेल्थ चेकअप का आयोजन किया गया। विभिन्न चिकित्सकों ने छात्राओं को ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बताया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधान सुरेंद्र सिंह, उपप्रधान गदर सिंह, सचिव सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष मांगेराम मौजूद रहे।