कादमा। राजकीय आईटीआई में शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें झोझू कलां सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति ने शिरकत की।
इस दौरान ज्योति ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, चरित्र और भविष्य तीनों को नष्ट कर देता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवन अपनाएं, जिससे परिवार, समाज और राष्ट्र मजबूत बन सकें।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों और स्टाफ को नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ भी दिलाई और श्रेष्ठ समाज निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। ब्रह्माकुमारी नीलम ने चित्रों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को स्पष्ट करते हुए बताया कि मेडिटेशन और राजयोग का नियमित अभ्यास आत्मशक्ति को बढ़ाता है और जीवन में संतुलन लाता है। यह नशे से बचाव का प्रभावी साधन है।
कार्यक्रम में प्राचार्य सोमबीर सिंह व स्टाफ सदस्यों ने ब्रह्माकुमारी बहनों का पौधा भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों से जोड़ना भी आवश्यक है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।