फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: वेलेंटाइन डे के दिन घर से भागे छात्र-छात्रा, राजस्थान पहुंच खाया जहर, युवक की मौत, किशोरी गंभीर

Sat, 22 Feb 2025 05:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

- दादरी सदर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं छात्र-छात्रा, 14 फरवरी को भागे थे घर से, नाबालिग छात्रा के परिजनों ने दर्ज कराया था केस
- मृतक छात्र का गांव में हुआ अंतिम संस्कार, छात्रा का गंगानगर के अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
पुलिस जांच कर रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में घर से भागे युवक और किशोरी ने जहर निगल लिया। दोनों 14 फरवरी वेलेंटाइन डे के दिन घर से फरार हुए थे। दोनों ने एकसाथ राजस्थान के गंगानगर थाना क्षेत्र में जहर निगल लिया। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। इस घटना में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले साढ़े 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि 10वीं की छात्रा 15 वर्षीय किशोरी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। मृतक का गांव में अंतिम संस्कार किया गया है और उसके खिलाफ छात्रा के परिजनों ने केस दर्ज कराया हुआ था।
विज्ञापन


सदर थाना से एसआई राजकुमार ने बताया कि 15 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग छात्रा को उसी के स्कूल में पढ़ने वाला 12वीं कक्षा का छात्र बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद 20 फरवरी को दादरी सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि दादरी जिला निवासी एक प्रेमी युगल ने राजस्थान के गंगानगर रेलवे स्टेशन के पास जहरीला पदार्थ खा लिया है और दोनों एक अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

इसके बाद दादरी सदर थाना पुलिस टीम गंगानगर स्थित अस्पताल पहुंची। वहां उपचार के दौरान साढ़े 18 वर्षीय हिमांशु की मौत हो गई जबकि छात्रा का अभी उपचार चल रहा है। एसआई राजकुमार ने बताया कि परिजनों ने मृतक का शुक्रवार शाम गांव में दाह-संस्कार कर दिया है। वहीं,  छात्रा का अभी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


एक स्कूल में पढ़ते हैं दोनों गांव अलग-अलग
पुलिस सूत्रों की माने तो मृतक छात्र और छात्रा एक निजी स्कूल में पढ़ते थे। वहीं, उनके बीच प्रेम-प्रसंग हुआ और 14 फरवरी को दोनों घर से भाग गए। उनके गांव अलग-अलग हैं, लेकिन पास-पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें