फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जनता कॉलेज के विद्यार्थियों ने निपुण कार्यक्रम में किया उम्दा प्रदर्शन

Thu, 21 Nov 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
महिला महाविद्यालय झोझूकलां की छात्राओं को सम्मानित करते प्राध्यापक।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जनता कॉलेज के बीवोक और एमवोक के विद्यार्थियों ने श्रीविश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, पलवल के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ और छात्र कल्याण विभाग की ओर से आयोजित निपुण कार्यक्रम में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम में वंशिका, प्रिंस, बबली और शिवानी ने मुख्य रूप से भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कॉलेज को दो ट्रॉफियां प्राप्त हुईं। बबली ने रंगोली प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया जबकि शिवानी ने मेहंदी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
डाॅ. पूनम ने विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए उनके प्रदर्शन को कॉलेज की बड़ी उपलब्धि बताया। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. यशवीर सिंह, डाॅ. सुशील बंसल, डाॅ. रितेश गुप्ता, डाॅ. नीरज गर्ग, डाॅ. बबीता और डाॅ. पूनम आदि ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन



छात्राओं ने युवा महोत्सव में किया सराहनीय प्रदर्शन, किया सम्मानित

चरखी दादरी। महिला महाविद्यालय झोझू कलां की छात्राओं ने दादरी में हुए युवा महोत्सव में अपना परचम लहराया। महाविद्यालय की छात्राओं शीतल, अनिशा, इशु, अंजलि, साक्षी ने डॉ. मुन्नी चौधरी, डॉ. सुशीला व रजनेश की अगुवाई में ग्रुप डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

छात्रा मनीषा ने डेक्लामेशन में तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। महाविद्यालय के प्रधान धर्मवीर सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह व प्राचार्या डॉ. मंजू सांगवान ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है व उन्हें अपना भविष्य संवारने में मदद मिलती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजिका शर्मिला ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इससे छात्राओं का सामाजिक व सांस्कृतिक विकास होता है। इस अवसर पर डॉ. रीना देवी, पूनम, वंदना बैनीवाल ने छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें