फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: युवा महोत्सव में वन एक्ट प्ले, माइम में जनता कॉलेज के विद्यार्थियों ने दी दमदार प्रस्तुति

Sun, 23 Nov 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
युवा महोत्सव में वन एक्ट प्ले की प्रस्तुति देते विद्यार्थी। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिले के युवा प्रतिभाओं ने चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए मंच पर अपनी धाक जमाई। शनिवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता में दादरी के विद्यार्थियों ने ऐसा दमदार तर्क रखा कि पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। निर्णायक मंडल ने भी प्रतिभागियों की तैयारी, प्रस्तुति और बेबाकी की खुलकर सराहना की। दूसरे दिन महोत्सव में वन एक्ट प्ले, मिमिक्री, यंत्र वादन, फॉक डांस, वाद-विवाद, कविता पाठ सहित कई रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। युवा महोत्सव का उद्देश्य छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें एक बड़ा मंच प्रदान करना है। दादरी के विद्यार्थियों ने इस उद्देश्य को पूरी तरह सार्थक करते हुए हर प्रतियोगिता में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करवाई।
विज्ञापन


वन एक्ट प्ले की हुई सराहना
युवा महोत्सव में दादरी के युवा कलाकारों ने अपनी कला, आवाज और अभिव्यक्ति से सभी को प्रभावित किया। वन एक्ट प्ले के मंच पर जनता कॉलेज की टीम ने सामाजिक मुद्दों पर आधारित बेहद सशक्त प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। प्ले के संवाद, अभिनय और अभिव्यक्ति इतनी प्रभावी रही कि छात्रों ने प्रस्तुति के बाद खूब तालियां बजाईं। माइम की प्रस्तुति ने भी खूब तालियां बटोरी।

कला में भी दिखाई प्रतिभा
युवा महोत्सव में पोस्टर मेकिंग, रंगोली और कोलॉज जैसी ललित कला की प्रतियोगिताओं में भी दादरी के विद्यार्थियों ने कड़ी टक्कर दी। रंगोली में रंगों की बारीकियों, पोस्ट मेकिंग में आकर्षक संदेश और कोलॉज में रचनात्मकता की चमक ने विश्वविद्यालय परिसर में कला का एक नया रंग भर दिया।
विज्ञापन


50 से ज्यादा विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति
युवा महोत्सव में दादरी जिले के आठ कॉलेजों से विद्यार्थियों ने भाग लिया। दूसरे दिन लगभग 50 प्रतिभागियों ने विभिन्न इवेंट्स में हिस्सा लिया। हर प्रतियोगिता में कलाकारों का उत्साह देखने लायक था। सुबह से रात तक चले कार्यक्रमों में युवाओं ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और तैयारी का ऐसा स्तर दिखाया जिसने आयोजन को और भी खास बना दिया।

वर्सन :
युवा महोत्सव के दूसरे दिन का माहौल ऊर्जा, रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहा। अब सभी की निगाहें तीसरे दिन नतीजों पर टिकी हैं, जहां पूरे युवा महोत्सव के प्रदर्शन के आधार पर विजेता घोषित किए जाएंगे। दादरी के प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन को देखकर उम्मीद जताई जा रही है कि अंतिम दिन भी जिले का परचम लहराएगा। - डॉ. रोशन लाल, सांस्कृतिक विभाग, जनता कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें