चरखी दादरी। शहर के प्रेमनगर स्थित एपीएस विद्यालय में वीरवार को इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वाकपटुता, लोकनृत्य, फैशन उत्सव, ट्रेस टू ट्रेजर, साइंस ग्रेफोथोन, कैनवास पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसमें जिले के बीस निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक रामकिशन श्योराण, एम.डी. नरसिंह चाहार, प्राचार्य नवीन कुमार, अंजू श्योराण, प्राचार्य सुरेश सोलंकी, प्राचार्य दीपक शर्मा प्राचार्य, प्राचार्या लक्ष्मी सांगवान मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका डाॅ. जयवीर सुहाग, डाॅ. रितेश गुप्ता, डाॅ. सुप्रिया, राजेश कुमार, अमन सिंह सैनी, पूजा शर्मा, विपिन, इंदू गुलिया, पूनम कुमारी, संदीप आदि ने निभाई। एकॉस ऑफ एलोकेंस में आर्यन स्कूल प्रथम, बेस मॉडल स्कूल द्वितीय और एपीजे व आरईडी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ट्रेस टू ट्रेजर में आर्यन व न्यू ऐरा स्कूल ने संयुक्त रूप से प्रथम, आरपीएस, सर्वोदय ने द्वितीय और आरईडी, एपीजे, सीबीएस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रेटरो रिवाइल में बेस मॉडल ने प्रथम, एपीएस ने द्वितीय, आरपीएस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फैशन में सर्वोदय ने प्रथम, बेस मॉडल ने द्वितीय, आर्यन स्कूल व आदर्श स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। साइंस ग्रेफोथॉन में डीआरके व बेस मॉडल स्कूल पहले, एपीएस, आर्यन दूसरे और आरईडी व वैश्य मॉडल स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।