फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चार माह पहले चिह्नित विद्यार्थियाें को अब मिली दवा

Wed, 13 Mar 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। समग्र शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जिले के चार अस्पतालों पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को निशुल्क दवा दी गई। सेहत कार्यक्रम के तहत चार माह पहले शारीरिक जांच करने पर इन विद्यार्थियाें में स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें मिलीं थीं। इन विद्यार्थियों को चिह्नित कर मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर बुलाकर दवा दी गई।
विज्ञापन

स्कूल हेल्थ मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. अंकुर ने बताया कि सेहत कार्यक्रम के तहत दिसंबर 23 में स्वास्थ्य विभाग की चार टीमों ने स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की थी। उस दौरान 1,505 विद्यार्थियाें में दांत, आंख आदि परेशानी थी। इन सभी विद्यार्थियों को मंगलवार को सिविल अस्पताल समेत झोझूकलां, गोपी और बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर बुलाकर दवा दी गई।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी व्यवस्था का निरीक्षण किया। डीईओ कृष्णा फौगाट और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नवीन नारा ने बौंदकलां सीएचसी, बौंदकलां की बीईओ राजबाला फौगाट ने झोझूकलां सीएचसी और दादरी खंड की शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक, एपीसी रमेश कुमार, एपीसी राजेश कुमार ने दादरी सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। बीआरपी डॉ. महेंद्र सिंह, एबीआरसी बिजेंद्र सिंह, बबीता, अन्नू, अनुराधा, बीआरपी पवन, ईशान, राजकुमार ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
विज्ञापन

- बिना टाट-पट्टी के ठंडे फर्श पर बैठे विद्यार्थी
दादरी सिविल अस्पताल में बौंदकलां और झोझूकलां के विद्यार्थी भी पहुंच गए। इस कारण यहां व्यवस्थाएं कम पड़ गईं और विद्यार्थी ठंडे फर्श पर बैठने के लिए मजबूर हुए। बैठने के लिए दरी या टाट-पट्टी की कमी विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी अखरी।
कहां, कितने विद्यार्थियों को दी गईं दवाएं
स्वास्थ्य केंद्र - विद्यार्थी संख्या
गोपी सीएचसी - 509
सिविल अस्पताल - 406
बौंदकलां सीएचसी - 286
झोझूकलां सीएचसी - 301


- ज्यादातर में खून की कमी के साथ दांतों में मिली दिक्कत
जो 1,505 विद्यार्थी मंगलवार को चार अस्पतालों में पहुंचे, उनमें से ज्यादातर में खून की कमी और दांतों संबंधी समस्याएं मिलीं। कुछ विद्यार्थियों की आंखों में भी दिक्कत पाई गई।


दिसंबर 23 में स्कूल हेल्थ मिशन की चार टीमों ने विभिन्न स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की थी। उस दौरान जिन विद्यार्थियों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं मिलीं थीं, उन्हें मंगलवार को अस्पतालों में विशेष शिविर लगाकर दवा दी गई। ज्यादातर विद्यार्थियों में दांतों और आंखों की समस्या थी। - डॉ. अंकुर, डिप्टी सीएमओ एवं स्कूल हेल्थ मिशन नोडल अधिकारी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें