फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नशे से दूरी और साइबर सतर्कता का विद्यार्थियों को दिलाया संकल्प

Thu, 30 Jul 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए पुलिसकर्मी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले को सुरक्षित, जागरूक एवं नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के मार्गदर्शन में बुधवार को आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गांधी नगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी एसआई नरेंद्र, एएसआई राहुल फोगाट, थाना शहर के हेड कांस्टेबल सोनू और दुर्गा शक्ति टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और डायल-112 आपातकालीन सेवा के प्रति जागरूक किया।
पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी फर्जी कॉल, सोशल मीडिया, ई-मेल, ओटीपी, केवाईसी अपडेट, ऑनलाइन लॉटरी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश योजनाओं और संदिग्ध लिंक के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को सलाह दी गई कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, ओटीपी, यूपीआई पिन या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या उसके प्रयास की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं तथा साइबर पोर्टल या निकटतम साइबर पुलिस थाना में सूचना दें।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और भविष्य को भी प्रभावित करता है।
विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने मित्रों व परिजनों को भी इसके प्रति जागरूक करें। यदि कहीं नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो बिना किसी डर के इसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें