फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: छात्राओं को दी साइबर अपराध से बचाव की जानकारी

Fri, 07 Feb 2025 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण की ओर से शहर स्थित एपीजे सरस्वती कन्या महाविद्यालय में आयोजित किया गया साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हरियाणा राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण की ओर से शहर स्थित एपीजे सरस्वती कन्या महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता, एएसआई संजीत, हेड कांस्टेबल राजपाल ने शिरकत की।
उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध की जानकारी दी और किस प्रकार से लोगों को ठगते हैं, उनके पैंतरों से अवगत कराया। कहा कि साइबर अपराध को कंंप्यूटर अपराध के रूप में भी जाना जाता है। अवैध रूप से डेटा तक पहुंचने, संचारित करने या हेरफेर करने के लिए कंप्यूटर या संबंधित प्रणाली का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर क्राइम से बचने के लिए संपूर्ण एंटी वायरस सुरक्षा का उपयोग करें, पासवर्ड, अपने सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें। सोशल मीडिया सेटिंग्स में अपनी पहचान सुरक्षित रखें। प्राचार्य स्नेहलता ने छात्राओं से इन बातों पर अमल करने का आह्वान किया।

फोटो- 24
साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम के दौरान में एपीजे कॉलेज में छात्राओं को जानकारी देते वक्ता। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें