फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती : समय पर बिजली बिल का भुगतान न करने पर 300 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन

Tue, 17 Mar 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बिजली निगम कार्यालय में बिल ठीक करवाने पहुंचे उपभोक्ता।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिजली निगम की ओर से इन दिनों समय पर बिल का भुगतान न करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। निगम की 15 टीमों ने बकाया राशि जमा करवाने के लिए पिछले 15 दिनों से अभियान चला रखा है। समय पर बिल जमा न करवाने वाले 300 से अधिक मीटर धारकों के कनेक्शन काटे गए हैं। निगम की ओर से बड़े स्तर पर शुरू की गई कार्रवाई के बाद 780 उपभोक्ताओं ने बिजली कनेक्शन कटने के डर से 1.20 करोड़ रुपये की राशि जमा भी करई है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि टीम की ओर से काटे गए कनेक्शनों की सप्ताह में एक बार निगरानी की जाएगी। ऐसी स्थिति में बिजली चालू मिलने पर चोरी का केस भी बनाया जा सकता है। निगम अधिकारियों ने काटे गए कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं से बकाया राशि जमा करवा बिजली सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की है।

शहर के 9,800 बिजली उपभोक्ता लंबे समय से बिल नहीं भर रहे हैं। लगातार बिल न भरने से इन उपभोक्ताओं पर लगभग 11 करोड़ रुपये की राशि बकाया चल रही थी। संबंधित अधिकारी कई बार बकायादारों को नोटिस देकर बिल भरने की हिदायतें दे चुके थे। इसके बावजूद उपभोक्ता बिल भरने में रुचि नहीं दिखा रहे थे। लगातार हो रहे नुकसान को देखते हुए निगम के अधिकारियाें ने 15 टीमों का गठन कर मार्च महीने से कनेक्शन काटने का अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिल न भरने वाले 300 उपभोक्ताओं के तुरंत प्रभाव से कनेक्शन काट दिए गए। वहीं 780 बकायेदार उपभोक्ताओं ने 1.20 करोड़ रुपये की राशि जमा करवाई है।
विज्ञापन


बकायेदारों के काटे जा रहे हैं कनेक्शन
बिजली निगम के एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि सब-अर्बन में कुल 22 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें करीब 9,800 उपभोक्ता पिछले लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इसके कारण निगम को भारी नुकसान वहन करना पड़ रहा है। कनेक्शन काटने से पहले सभी उपभोक्ताओं को बिल ठीक करवाने का समय भी दिया गया। फिलहाल टीमें पांच हजार रुपये से अधिक बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट रही हैं।

वर्सन :
निगम की टीमें मार्च महीने में ज्यादा से ज्यादा बकाया राशि वसूलने के लिए डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के घर-घर पहुंच रही हैं। बकायादार उपभोक्ता राशि भरने के बाद अपने कनेक्शन चालू करवा सकते हैं।
विज्ञापन

गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम, दादरी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें