फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती, एक सप्ताह में किए 664 चालान

Sun, 07 Jun 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नियमों की अवहेलना करने पर चालान करते हुए निरीक्षक रमेश कुमार।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट या नियमों के विपरित नंबर प्लेट लगाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पिछले एक सप्ताह में बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के 104 चालान सहित कुल 664 चालान किए गए। यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस टीमों ने शहर के प्रमुख चौकों, बाजारों, स्कूल-कॉलेज मार्गों, बस स्टैंड, रेलवे रोड तथा अन्य व्यस्त स्थानों पर विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। जांच के दौरान ऐसे वाहन चालक चिह्नित किए गए जो बिना नंबर प्लेट, टूटी हुई नंबर प्लेट, नंबर प्लेट पर स्टिकर लगाकर अथवा नियमों के विपरीत डिजाइन वाली नंबर प्लेट का उपयोग कर रहे थे। इसके अतिरिक्त, रॉन्ग पार्किंग के 146, स्पीड ड्राइविंग के 46, गलत दिशा में वाहन चलाने के 45, लेन ड्राइविंग के 21 चालान किए गए।
विज्ञापन

यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि वाहन पर वैध नंबर प्लेट होना केवल कानूनी आवश्यकता ही नहीं बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। बिना नंबर प्लेट वाले वाहन अक्सर अपराधों में प्रयोग किए जाते हैं और ऐसे वाहनों की पहचान करना कठिन हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा अपराध नियंत्रण में वाहन नंबर प्लेट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए सभी वाहन मालिकों को निर्धारित मानकों के अनुसार नंबर प्लेट लगानी चाहिए और यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों को जागरूक भी किया और उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी। वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें