फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाजार से शिफ्ट होंगी रेहड़ियां, नई जगह पर मिलेंगी तमाम सुविधाएं

Sat, 16 Sep 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर के कोर्ट रोड पर लगीं रेहड़ियां।
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में अतिक्रमण का मुद्दा इन दिनों सुर्खियों में है। प्रशासन के निर्देशों पर अतिक्रमण हटाने के साथ अब नगर परिषद अधिकारी शहर के बाजारों में लगने वाली रेहड़ियाें को भी शिफ्ट कराने की तैयारी में है। टाउन वेंडिंग कमेटी की ओर से निर्धारित पांच जगहों पर रेहड़ियां शिफ्ट की जानी हैं। प्रशासन की यह कवायद जल्द ही धरातल पर नजर आएगी। वहीं, खास बात ये है कि नगर व्यापार मंडल भी इसके पक्ष में है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में करीब 700 पथ विक्रेता (रेहड़ी वाले) हैं। इस समय रेहड़ियां शहर के अलग-अलग मुख्य मार्गाें पर ही लग रही हैं। प्रशासन की योजना है कि सड़क किनारे खड़ी होने वाली रेहड़ियों को वहां से हटाकर एक जगह लाया जाए ताकि व्यवस्था में सुधार हो और शहर सुंदर बने।
इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए टाउन वेंडिंग कमेटी पहले ही पांच जगहों का चयन कर चुकी है। अब केवल शिफ्टिंग का काम बाकी है। वहीं, नगर व्यापार मंडल भी शहर से अतिक्रमण के खात्मे और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए रेहड़ी वालों को इन जगह पर शिफ्ट करवाने के लिए हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दे चुके हैं। नगर व्यापार मंडल की पहल से प्रशासन का काम भी आसान हो जाएगा। अब जल्द से जल्द नगर परिषद को रेहड़ी शिफ्टिंग की प्रक्रिया सिरे चढ़ाने की दरकार है।
विज्ञापन


- रेहड़ियों के लिए तय की गई हैं ये जगह
रेहड़ियों के लिए ढाणी फाटक के समीप, परसराम हेतराम स्कूल के पास, मेजबान चौक के समीप, नगर परिषद कार्यालय के पिछली तरफ और अग्रसेन धर्मशाला के सामने स्थित नंदीशाला के पास रेहड़ियां लगवाने की योजना है।

- रेहड़ी वालों को मिलेंगी ये सुविधाएं
प्रशासन जो जगह रेहड़ी वालों को मुहैया करवाएगा वहां बिजली, पानी, पक्की जगह, शौचालय और टीन शेड समेत डस्टबिन का प्रबंध किया जाएगा। इसके अलावा वेंडिंग जोन का लुक देने के लिए ग्रिल भी लगवाई जाएगी। इन सुविधाओं के लिए 1.59 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा हुआ है। खास बात ये है कि वेंडिंग जोन में उन्हीं रेहड़ी वालों को जगह मिलेगी जिन्होंने लाइसेंस बनवाया हुआ है।

- 150 रेहड़ी वालों ने अब तक नहीं लिए लाइसेंस
शहर में करीब 150 रेहड़ी वाले ऐसे हैं जिन्होंने लाइसेंस अब तक नहीं लिया है। ये रेहड़ी वाले नगर परिषद कार्यालय स्थित एनयूएलएम ब्रांच में ये प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके बाद ही वो वेंडिंग जोन में अपनी रेहड़ी लगाने के लिए जगह ले सकेंगे।

रेहड़ी शिफ्टिंग की योजना को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास रहेगा। टाउन वेंडिंग कमेटी इसके लिए जगह चयनित कर चुकी है। वेंडिंग जोन में तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। बाजारों से रेहड़ियां शिफ्ट होने पर ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

-अभे सिंह यादव, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें