फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बारिश की झड़ी में धड़ाधड़ खराब हो रहीं स्ट्रीट लाइटें, 11 दिन में 660 ठीक कराईं

विज्ञापन
शहर में खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक करते नगर परिषद कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
चरखी दादरी। बारिश की झड़ी में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगीं स्ट्रीट लाइटें लगातार खराब हो रही हैं। पिछले 11 दिन में करीब 710 लाइटें खराब होने की शिकायतें पहुंची हैं और इनमें से नगर परिषद टीमों की ओर से 660 ठीक कर दी गई हैं।
विज्ञापन

लाइटें खराब होने से प्रत्येक वार्ड व बाजारों में अंधेरा छा रहा है। हालांकि नगर परिषद का दावा है कि सूचना या शिकायत मिलने के 48 घंटे के भीतर समस्या का समाधान करने का भरसक प्रयास किया जाता है और ज्यादातर शिकायतें इस समय अवधि के अंदर निपटा दी जाती हैं। रविवार को कार्यालयों में राजकीय अवकाश होने की वजह से लाइटें ठीक भी नहीं हो सकी। स्ट्रीट लाइटें खराब होने से खासकर सुबह- शाम के समय हालात बेहद खराब हो जाते हैं।
शहर में सात हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इनमें हाईमास्क लाइटें भी शामिल हैं। शहर में लगी सोडियम लाइटों को नगर परिषद की ओर से पहले ही बदला जा चुका है जबकि जल्द ही 2600 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना है। मानसून सीजन में स्ट्रीट लाइटें काफी संख्या में खराब हो रही हैं। हालांकि इन खराब लाइटों को साथ-साथ ठीक भी किया जा रहा है, लेकिन जितनी लाइटें ठीक होती हैं उतनी ही नई लाइटें प्रतिदिन खराब हो रही हैं।
विज्ञापन

- अधिकारी कर रहे मॉनीटरिंग
नगर परिषद अधिकारी प्रतिदिन स्ट्रीट लाइटों की शिकायतों व सूचनाओं की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। वहीं, स्वच्छता अभियान के तहत दादरी एसडीएम नवीन सैनी भी नगर परिषद की ओर से किए जा रहे विभिन्न कार्याें का अपडेट ले रहे हैं।

- पिछले 72 घंटों में 170 लाइटें की गईं ठीक
पिछले 72 घंटों की बात करें तो शहर में करीब 220 स्ट्रीट लाइटें खराब हुई हैं और इनमें से 170 ठीक की गई हैं। 4 सितंबर को नगर परिषद की ओर से 60 खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक की गईं। इसी प्रकार, 5 सितंबर को 45 और 6 सितंबर को 65 खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक की गईं।

जानें....किस दिन क्या रही स्थिति
तारीख - इतनी लाइटें ठीक हुई
25 अगस्त - 60
27 अगस्त - 70
28 अगस्त - 75
29 अगस्त - 55

30 अगस्त - 65
1 सितंबर - 60
2 सितंबर - 55
3 सितंबर - 50
4 सितंबर - 60
5 सितंबर - 45
6 सितंबर - 65


-
स्ट्रीट लाइटों संबंधी शिकायतों का समाधान तत्परता से किया जा रहा है। पिछले 11 दिनों में हमारी टीमें 660 स्ट्रीट लाइटें ठीक कर चुकी हैं। पार्षदों से भी फीडबैक लिया जा रहा है।
ज्योति शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी, चरखी दादरी नगर परिषद


स्ट्रीट लाइटों का रख-रखाव नियमित किया जा रहा है। दो दिन पहले आयोजित बैठक में भी लाइट ब्रांच को 48 घंटे के अंदर स्ट्रीट लाइटों संबंधी समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें