फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सुबह तक मौसम साफ, शाम को चली धूल भरी आंधी

Sun, 11 May 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-18 नगर में गन्ने का जूस पीते हुए राहगीर। संवाद
विज्ञापन




चरखी दादरी। क्षेत्र में रविवार शाम पांच बजे तक मौसम साफ रहा। उसके बाद तेज गति से धूल भरी हवा चली। अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 24 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वातावरण में नमी की मात्रा 32 प्रतिशत रही।
सोमवार से धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। गत एक सप्ताह से बूंदाबांदी एवं तेज गति से हवा चलने से मौसम परिवर्तनशील बना रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री पहुंच गया था। शनिवार व रविवार दो दिन में तापमान में पांच डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। एक सप्ताह पूर्व अधिकतम तापमान 41 डिग्री था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सोमवार से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि मई की शुरुआत से ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें