फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आंधी से 7 पोल टूटे, दिन का पारा 39 डिग्री दर्ज, आज बारिश की संभावना

Mon, 04 May 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रोज गार्डन में खेलते हुए बच्चे। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार देर रात आई आंधी ने जहां गर्मी से कुछ समय के लिए राहत दी वहीं रविवार सुबह होते ही तेज धूप निकलने से एक बार फिर उमस और गर्मी का असर बढ़ गया। तेज आंधी के कारण 7 बिजली पाेल टूट गए। इस कारण कई जगहाें पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। रात को ही बिजली निगम के कर्मचारी मैदान में उतरे व बिजली आपूर्ति को सुचारु किया। वहीं मौसम विभाग ने सोमवार को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


39 डिग्री पर पहुंचा पारा
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। आंधी के बाद चली ठंडी हवाओं ने सुबह के समय कुछ राहत जरूर दी लेकिन दोपहर तक सूरज की तेज किरणों ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय आम दिनों की तुलना में कम भीड़ देखने को मिली।

दोपहर के समय बाहर निकलना हुआ मुश्किल
गर्मी के चलते जनजीवन पर असर साफ नजर आ रहा है। खासकर दोपहर के समय बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। दिहाड़ी मजदूर, रेहड़ी संचालक और खुले में काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, बिजली की बढ़ती खपत के कारण कई क्षेत्रों में कटौती की समस्या भी सामने आ रही है जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन



मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में गले में संक्रमण, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि दिन में तेज गर्मी और रात को हल्की ठंडक के कारण शरीर का तापमान संतुलन बिगड़ रहा है जिससे लोग वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है जिसमें अधिक पानी पीना, धूप से बचाव करना और ठंडी चीजों के अत्यधिक सेवन से परहेज शामिल है।


मौसम आमतौर पर 5 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 3 मई से 5 मई के दौरान आंशिक बादलवाही रहने तथा बीच-बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

- डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें