फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से 35 पुराने मोबाइल और दस हजार रुपये चुराए, सीसीटीवी भी तोड़े

विज्ञापन
दुकान के शटर का टूटा हुआ ताला। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। तिकोना पार्क स्थित एक मोबाइल शॉप को अपना निशाना बनाकर चोर 35 पुराने मोबाइल व नकदी चोरी कर ले गए। इतना ही उन्होंने प्रतिष्ठान में लगे कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। हालांकि कैमरे क्षतिग्रस्त करने से पूर्व उनकी हरकत कैद हो गई। दोनों चोर में से एक हाथ में हथोड़ा लिए नजर आ रहा है। दुकान मालिक की शिकायत पर सिटी थाना ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धारा 380 व 457 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दुकान के मालिक गांधी नगर निवासी रिंकू ने बताया कि उसने तिकोना पार्क के समीप कॉलेज रोड पर मोबाइल फोन की दुकान की हुई है। वह पुराने फोन बेचता और खरीदता है। शनिवार रात करीब दस बजे वह दुुकान को ताला लगाकर अपने घर चला गया था। रविवार सुबह उसकी पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उसकी दुुकान के ताले टूटे पड़े हैं। जब उसने दुुकान में आकर देखा तो उसकी दुकान के सीसीटीवी भी क्षतिग्रस्त मिले। जांच करने पर दुकान से 35 पुराने मोबाइल फोन और करीब दस हजार की नकदी गायब मिली। जब उसने सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो उसमें सुबह करीब चार बजे दो व्यक्ति दिखाई दिए। दोनों ने अपने चेहरों को कपड़े से ढका हुआ था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीसीटीवी में कैद चोर।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें