गांव सांवड़ मिनी खेल स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद
- नर्सरी में 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 2000 तो 15 से 19 आयुवर्ग के खिलाड़ियों को मिलेगी 3 हजार रुपये डाइट भत्ता राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हरियाणा खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों के डाइट भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। नए सत्र से खिलाड़ियों को नए नियमानुसार डाइट भत्ता दिया जाएगा। इसमें 14 साल तक के खिलाड़ियों को 2 हजार जबकि 19 साल तक के खिलाड़ियों को 3 हजार रुपये डाइट राशि दी जाएगी।
पहले खेल विभाग की ओर से नर्सरी में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को दो आयुवर्ग में डाइट भत्ता दिया जाता है। इसमें 8 से 14 साल के खिलाड़ियों को 1500 रुपये जबकि 15 से 19 साल के खिलाड़ियों को 2 हजार रुपये डाइट भत्ता राशि प्रतिमाह दी जाती थी। अब विभाग की ओर से पहले वर्ग में 500 रुपये जबकि दूसरे वर्ग में 1000 रुपये बढ़ाया है। अब नए सत्र से खिलाड़ियों को इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। इसमें 8 से 14 साल के खिलाड़ियों को 2 हजार रुपये जबकि 15 से 19 साल के खिलाड़ियों को 3 हजार रुपये डाइट भत्ता दिया जाएगा।
अब 1 अप्रैल से नर्सरी संचालन शुरू होगा और खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। यह लाभ केवल प्रतिदिन आने वाले और चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा। प्रत्येक नर्सरी में विभाग की ओर से 25 खिलाड़ियों के दाखिले करने की हिदायत दी गई है। इसके अनुसार ही अब खिलाड़ियों का दाखिला किया जाएगा।
वर्सन:
विभाग की ओर से नए सत्र में खिलाड़ियों के डाइट भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। अब नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू कर दिया जाएगा। ट्रायल के आधार पर दाखिले होंगे। पुरानी नर्सरी में ट्रायल हो चुके हैं जबकि नई नर्सरियों में एक अप्रैल से दाखिले किए जाएंगे।
-संधूबाला, डीएसओ, चरखी दादरी