फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पिचौपा कलां में साढ़े छह एकड़ जमीन पर बनेगा खेल स्टेडियम

Mon, 01 Jan 2024 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगवीर शर्मा
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव पिचौपा कलां में साढ़े छह एकड़ जमीन पर बड़ा खेल स्टेडियम बनेगा। इसके लिए विभाग ने बजट के लिए फाइल मुख्यालय भेज दी है। स्टेडियम में 10 प्रकार के गेम कोर्ट बनेंगे और मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत स्टेडियम निर्माण करवाया जाना है। स्टेडियम बनने से आसपास के गांवों के खिलाड़ियों को खेल सुविधाएं मिल सकेंगी।
फिलहाल पिचौपा कलां में जमीन तो उपलब्ध है, लेकिन खेल ट्रैक की व्यवस्था नहीं है। सुविधाओं के अभाव में युवाओं को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। युवाओं को खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए खेल विभाग एक करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम का निर्माण करवाएगा और इसके लिए कागजी कार्यवाही शुरू हो गई है। हाल ही में विभाग ने बजट स्वीकृति के लिए फाइल मुख्यालय भेजी है।
विज्ञापन

जिले में इस समय छह राजीव गांधी स्टेडियम और 15 मिनी खेल स्टेडियम हैं। इनमें काफी संख्या में खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। जिले में हर प्रकार के खेलों के खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतकर ला रहे हैं। जिले में कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती और एथलेटिक्स स्पर्धाओं की ओर युवाओं का रुझान ज्यादा है। इन खिलाड़ियों को सरकारी कोच अभ्यास करवाते हैं। अब गांव समसपुर में जिला स्तरीय खेल मैदान निर्माणाधीन है। इसमें सभी प्रकार के खेलों के ट्रैक बनने प्रस्तावित हैं लेकिन इस स्टेडियम का निर्माण धीमी गति से चल रहा है।



- इन गेम कोर्ट की मिलेगी सुविधा
पिचौपा कलां में स्टेडियम निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की योजना है, क्योंकि ये सीएम मनोहर लाल की घोषणा है। यहां विभाग कुश्ती, फुटबाल, वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और दौड़ ट्रैक समेत दस गेम कोर्ट बनवाएगा ताकि खिलाड़ियों को घर के पास ही सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए विभाग ने सरकार से बजट मांगा है।

- जल्द तय होगा बजट
स्टेडियम निर्माण के लिए बजट पर जल्द मुहर लगने की उम्मीद है। खेल विभाग के अधिकारी इस पर करीब एक करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान लगा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत स्टेडियम का निर्माण करवाया जाना है और इसके लिए कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



पिचौपा कलां में बड़े स्तर के स्टेडियम निर्माण के लिए फाइल मुख्यालय भेज दी है। बजट मिलते ही इस पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। स्टेडियम में सभी जरूरी खेल ट्रैक बनाए जाएंगे। - बस्तीराम, जिला खेल अधिकारी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें