फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गीता महोत्सव में खेल विभाग देगा सात योजनाओं की जानकारी

Fri, 06 Dec 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला खेल विभाग की ओर से 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित होने वाले जिलास्तरीय गीता महोत्सव में स्टॉल लगाया जाएगा। इसमें कोच युवाओं को विभाग की सात स्कीमों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी संधूबाला ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से 9 से 11 दिसंबर तक जिलास्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सभी विभागों की ओर स्टॉल लगाए जाएंगे। खेल विभाग की ओर से भी एक स्टॉल लगाया जाएगा और इसमें खेल विभाग की विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी जाएगी। इसमें जिला के युवा और खिलाड़ी विभाग की योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं।
जानकारी देने के लिए स्टॉल पर सभी योजनाओं के बैनर होंगे और कोच भी नियुक्त किए जाएंगे। विभाग की ओर से कैश अवाॅर्ड यानी नकद पुरस्कार योजना, सामान्य छात्रवृत्ति, एससी छात्रवृत्ति व विभिन्न प्रकार के अवाॅर्ड की जानकारी दी जाएगी। इनके लिए आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, समय अवधि, पुरस्कार राशि आदि तथ्यों से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा खेल ग्रेडेशन, जिले में कहां पर किस खेल की नर्सरी है और इसमें कैसे दाखिला ले सकते हैं। नर्सरी में खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाएं व खेल उपकरण योजना के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें