फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता : 1600 मीटर रेस में रविंद्र ने पाया पहला स्थान

Tue, 24 Mar 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। ग्राम पंचायत बादल की ओर से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस दौरान 1600 मीटर रेस में रविंद्र ने प्रथम रहे। इस अवसर पर सरपंच अंकित ने कहा कि ग्राम पंचायत खेलों को बढ़ावा देने के लिए सदैव तत्पर है। युवा आगे बढ़कर खेलों के जरिए गांव का नाम रोशन करें। सरपंच ने कहा कि खेल प्रतियोगिता करवाने का उद्देश्य गांव के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतियोगिता में महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग खेल स्पर्धाएं करवाई गई। 1600 मीटर रेस में रविंद्र प्रथम स्थान पर रहा। अजय दूसरे व प्रवेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सौ मीटर रेस में अंकित प्रथम स्थान पर रहा। रविंद्र दूसरे व युद्धवीर तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर वुमन कबड्डी लीग हरियाणा को-ऑर्डिनेटर साहिल सांगवान ने कहा कि युवा कबड्डी खेल में आगे आएं।
विज्ञापन

इस अवसर पर धर्मपाल, राजकुमार, दीपक, राजपाल ,बिलू, संदीप, सोनू, विनोद, राहुल, साहिल, रविंद्र, अजय, मोनू कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें